Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

दिल्ली वालों की और बढ़ेंगी मुश्किलें, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चारो ओर भारी जलजमाव हुआ पड़ा है। दिल्लीवासियों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है।

राजघाट के पास जलभराव

भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास भी जलभराव जारी है।

आईटीओ रोड पर जलभराव

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ रोड पर जलभराव की स्थिति होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राजघाट के पास जलभराव

भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट के पास जलभराव जारी है।

15 और 16 जुलाई को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही बताया था कि 15 व 16 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता कितनी होगी इस संबंध में एक से दो दिन में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा था कि 15 जुलाई से तापमान में फिर से गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img