Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

यशस्वी ने सैकड़ा लगाकर रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की साझेदारी की। रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने सैकड़ा लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन बनाए थे।

यशस्वी की बात करें तो वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं। शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में ऐसा किया था। यशस्वी विदेशी जमीन पर डेब्यू करते हुए पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया।

वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इतना ही नहीं वह वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में कोलकाता में 177 रन बनाए थे। वहीं, पृथ्वी शॉ ने राजकोट में 2013 में 134 रन बनाए थे।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर कुल 454 गेंदों का सामना किया। भारतीय ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी को पीछे छोड़ा। विजय और धवन ने 2015 में फातुल्ला में बांग्लादेश के खिलाफ 407 गेंदों तक एक भी विकेट नहीं गिरने दिया था। वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 461 गेंदों का सामना किया था। इस मामले में शीर्ष पर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 2019 में 492 गेंद खेले थे।

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन की साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी बन गई। दोनों ने सहवाग और संजय बांगर का रिकॉर्ड तोड़ा। बांगर और सहवाग की जोड़ी ने 2002 में मुंबई में 201 रन की साझेदारी की थी। सहवाग और जाफर ने 2006 में ग्रॉस आइसेल में 159 रन जोड़े थे। 1978 में सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी ने मुंबई में 153 रन की साझेदारी की थी। वहीं, 1976 में गावस्कर और अंशुमान गायकवाड़ की जोड़ी ने किंगस्टन में 136 रन जोड़े थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img