Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मुस्लिम नेताओं की नाराजगी अखिलेश यादव के गले की फांस बनेगी

 

जनवाणी संवाददाता  |

लखनऊ ब्यूरो:  आजम खान पर अखिलेश यादव की चुप्पी उनके गले का फांस बनती जा रही है। नतीजतन उत्तर प्रदेश में मुस्लिम नेताओं का समाजवादी पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। बीते दिन रामपुर में आजम खान के समर्थकों ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।

1 3

विरोध का यह सिलसिला धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं मुस्लिम नेता अब समाजवादी पार्टी से दूरी भी बनाने लगे हैं। इसी कड़ी में सुलतानपुर सपा नेता सलमान जावेद राय ने आज़म खान के समर्थन में इस्तीफा दे दिया।

123639417 a18724a5 cb84 472b 8d51 953a9f95b291

उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों के लिए न बोलने का आरोप लगाया।
माना जा रहा है कि आजम खान, नाहिद हसन और शहजील इस्लाम पर हो रही कार्यवाही पर अखिलेश के चुप रहने से नाराज़ होकर सलमान जावेद दिया ने इस्तीफा दिया है।

उधर खबर है कि अखिलेश यादव से नाराज शिवपाल यादव, आज़म खान के संपर्क में हैं। चर्चा है कि दोनो की जोड़ी नया सियासी गुल खिला सकती है।

सूत्रों के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा तो एक साथ एक मंच पर शिवपाल और आज़म खान की जोड़ी दिख सकती है।

फिलहाल आजम खान सीतापुर जेल में बन्द हैं। आज़म खान के समर्थक खुलकर अखिलेश यादव के खिलाफ बगावत कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img