Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: बहसबाज़ी से शुरू हुआ विवाद, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच हाथापाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू होने के बाद से अब तक हर दिन किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहा है। घर के भीतर प्रतियोगियों के बीच बहसबाजी आम हो गई है। लेकिन अब हालात और बिगड़ते दिख रहे हैं। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि वह हाथापाई में बदल गई। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बाकी प्रतियोगियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

अभिषेक ने अमाल से कहा

शो के हालिया रिलीज प्रोमो में अशनूर कौर बाकी प्रतियोगियों के साथ एक टास्क में भाग ले रही थी। अशनूर ने सबका हौसला बढ़ाया। इसी बीच अभिषेक ने कहा कि अमाल तुझको यह बात समझ आई होगी, क्योंकि तू भौंकता बहुत है। इस पर अमाल नाराज हो गए और बोले कि जो उखाड़ना है, उखाड़ ले। आगे अभिषेक ने अमाल को धक्का मारा। फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

बाकी प्रतियोगियों को करना पड़ा बीच-बचाव

अमाल और अभिषेक के बीच झगड़ा रोकने के लिए बाकी प्रतियोगियों को दखल देना पड़ा। हो सकता है कि इस हाथापाई का नतीजा दोनों को भुगतना पड़ेगा। वीकएंड का वार में सलमान खान इस बात को लेकर अमाल और अभिषेक की क्लास ले सकते हैं।कई बार बिग बॉस ने भी ऐसी बातों पर सख्त एक्शन लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img