- पुलिस पर गांव दाहखेडी में मतदाताओं पर लाठीचार्ज कर तीन बूथों को बंद कराने का लगाया आरोप
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जिले की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। तो सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं में तो उत्साह है। लेकिन मुझे लगता है कि प्रशासन खुद चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक दरोगा ने उन्हें बताया कि प्रत्याशी बूथ केंद्र पर जाकर चेक नहीं कर सकता है। उन्हें ऊपर से आदेश है मीडिया से बात करते हुए ही मदन भैया पर फोन आया कि दाहखेड़ी गांव में पुलिस ने मतदाताओं पर लाठी चार्ज करते हुए 3 बूथ केंद्रों को बंद करा दिया है।
गत दिवस पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को मदन भैया ने कहा कि प्रशासन एजेंट के रूप में काम कर रहा है। कहा कि वह पत्रकारों को भी बदनाम कर रहे हैं। मदन भैया ने बीते कल पकड़े गए समर्थकों को नकारते हुए कहा कि यह झूठे लोग हैं जो पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है, कि जो लोग पकड़े गए हैं उनके पास से जो दस्तावेज बरामद हुए। उन्हें सार्वजनिक करें उन्होंने खतौली में सीओ की वायरल वीडियो पर बोलते हुए कहा कि पुलिस आधार कार्ड को पहचान पत्र नहीं मान रही हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मतदाताओं को धक्का दे रही है।

