Monday, August 3, 2026
- Advertisement -

टीपीनगर में सामान्य हालात तेंदुए को तलाशने में जुटी टीमें

  • वन विभाग अधिकारियों का कहना क्षेत्र से बाहर जा चुकी है तेंदुआ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपीनगर के ज्वाला नगर इलाके में आया तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार सुबह को फिर से वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया। जिसके लिए पांच टीम लगाई गई थी, लेकिन शाम तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका।

शुक्रवार रात को करीब 2:30 बजे के आसपास टीपीनगर के ज्वाला नगर में आया तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था। उसके बाद से लगातार वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में कांबिंग अभियान चला रही हैं, लेकिन उसकी अभी तक कोई लोकेशन या फिर मौजूदगी का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला है। डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि टीमें सर्चिंग कर रही हैं, लेकिन कोई सफलता अभी तक टीम को नहीं मिली है।

02 5

लग रहा है कि इलाके को छोड़कर तेंदुआ कही और निकल गया है। पांच टीमें तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए लगी हुई है। टीपीनगर में जहां तेंदुए के आने के बाद दो दिन तक लोग घरों में कैद रहे वहीं सोमवार को लोगों ने घर से बाहर निकलना शुरु किया और वहां के हालात भी सामान्य नजर आए। मगर पूरे दिन लोगों में तेंदुए की चर्चा होती रही। हालत सामान्य हो गए हैं, लेकिन लोगों के मन में अब भी भय बना हुआ है। दिन छिपने के बाद महिलाओं ने छोटे बच्चों को घर के अंदर कर गेट बंद कर लिए थे।

अब तेंदुए का नया ठिकाना बना माधवपुरम सेक्टर-2

टीपीनगर के ज्चालानगर के बाद सोमवार देर रात ये सूचना फैली कि तेंदुआ थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-दो में किसी राहगीर ने देखा है। इस सूचना के बाद माधवपुरम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया

01 5

और लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। माधवपुरम पुलिस चौकी के पास कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि उनको तेंदुए के आहट के बारे में पता चला है। हालांकि अभी तक अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी बोले- स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की पहचान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

Kangana Ranaut: ऋतिक रोशन के बयान पर कंगना का पलटवार, बोलीं- बेवजह की बातें करना बंद करें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली का मौसम सुहाना, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...
spot_imgspot_img