- सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बनारस घराने के विश्व विख्यात गायक ने बिखेरी सुरो की खुशबू
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं शिवांगी संगीत महाविद्यालय द्वारा संयुक्त पदम्विभूषण गिरजा देवी की स्मृति में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया गया। जिसमें बनारस घराने के विश्व विख्यात गायक पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा ने दर्शकों के समक्ष अपनी प्रस्तुति दे अमिट छाप छोड़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सासंद राजेंद्र अग्रवाल, सुप्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अकरम खान और तरण राज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। उसके पश्वात उन्होंने तबले की थाप पर साजन मिश्र ने सुर से जो दिल के तारो को छेड़ा तो महफिल एकबारगी झूम उठी। साजन मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ चलो मन वृदावन की ओर, प्र्रेम का रस जहां छलके है कृष्ण नाम से भोर, चलो मन वृदावन की ओर भजन से की।

जिसे सुन सभी कृष्ण के रंग में रंग गए। वहीं उनकी प्रस्तुति में राधा का प्रेम था तो उनका कृष्ण के प्रति मनुहार भी था। गायिकी में राम की मर्यादा झलकी तो मां भगवती के प्रति भाव विहलता भी। कार्यक्रम के दौरान सुर की गति बदली तो मिश्र बंधु ने जय भगवती देवी नमो वर दे, बदली मन में आस्था की तरंगे प्रस्तुत की। राग भैरवी से उन्होंने आबद्ध धन्य भाग सेवा का अवसर पाया से हुई।
उनकी हर प्रस्तुति के बाद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। राम मालकोन के प्रस्तुत करते हुए उन्होंने जिनके मन राम विराजे गाया। इतना ही नहीं इस दौरान रागों की बंदिशों की खूशबु भी कार्यक्रम में खूब बिखरी। इस दौरान राग भैरव से लेकर भोर में गाई जाने वाली भैरवी तक के राग अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुत किए गए।

जिसमें पंद लागौं बिंद, मदन मोहन। राग भैरवी में बंदिश चला परदेसिया की प्रस्तुति कर विराम लिया। कार्यक्रम के दौरान मेरठ से अमन शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। जिससे सभी मंत्रमुग्ध हो गए। संगीत अकादमी लखनऊ द्वारा शिवांगी महाविद्यालय के छात्रों को प्रतिभाशाली पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निदेशिका ऋचा शर्मा, प्रधानाचार्य राजा बलूनी, रुचि बलूनी आदि मौजूद रहे।

