Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

बायकॉट गैंग के निशाने पर फिल्म ‘पठान’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का टीजर रिलीज हो गया है। शाहरुख खान की फिल्म बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। ट्विटर पर शाहरुख की फिल्म का बहिष्कार शुरू हो गया है।

ट्विटर पर एक तरफ जहां शाहरुख खान की ‘पठान’ का बहिष्कार शुरू हो गया है, वहीं लोग ट्वीट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हमारा देश भले ही गुनहगारों को छोड़ दे, लेकिन हम नहीं छोड़ेंगे। हम इंसाफ के लिए अपनी आवाज उठाएंगे और दहाड़ेंगे। इसके लिए हम पठान का पूरी तरह से बहिष्कार करते हैं।”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जब तक हमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के जवाब नहीं मिल जाते, तब तक हम इनकी कोई भी फिल्म नहीं देखेंगे। हमें जवाब चाहिए कि क्यों टॉप मेकर्स ने उनके हाथ से फिल्में छीन लीं और किसी दूसरे हीरो को दे दी गईं?”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “शाहरुख खान ने ‘पठान’ नाम का इस्तेमाल करते हुए इस्लामिक राष्ट्रों की जातीयता का महिमामंडन किया है और उन्होंने हम हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा है और हमें हिंदू होने के लिए धोखा दिया है। पाक और अफगानिस्तान में अभी भी हिंदुओं का उत्पीड़न जारी है।”

एंटरटेनमेंट न्यूज की खबरों के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ एक्टर जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में एक्टर सलमान खान भी कैमियो करते दिखाई देंगे। जहां ‘पठान’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है तो वहीं यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img