Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Bihar Election 2025: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम चेहरा बनाया, एकजुटता का दिया संदेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को महागठबंधन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। गठबंधन ने स्पष्ट किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है और पूरा गठबंधन एकजुट होकर मैदान में उतरेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया, जबकि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोतभाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्य, और महागठबंधन के अन्य प्रमुख दलों के नेता मौजूद रहे।

गहलोत बोले – “तेजस्वी नौजवान हैं, जो कहते हैं, करते हैं”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अब तक अपने वादों को निभाया है और बिहार को नई दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सभी दल एकजुट हैं और “हम मिलकर प्रचार करेंगे और भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।”
गहलोत ने साथ ही कहा कि मुकेश सहनी की छवि और योगदान को देखते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा ने इस बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा क्यों नहीं घोषित किया। तेजस्वी ने कहा, “भाजपा, नीतीश कुमार की पार्टी को खत्म करना चाहती है। बिहार में भ्रष्टाचार, घोटाले और बेरोजगारी चरम पर है। पुल गिर रहे हैं, अपराध बढ़ रहा है और सरकार जवाबदेह नहीं है।”

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर “हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी” दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने “माई-बहिन मान योजना”, “गैस सिलेंडर ₹500 में” और “संविदाकर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा” जैसी घोषणाएं भी दोहराईं।

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा – “इस बार बदलाव तय”

भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 के चुनाव में कुछ सीटों के अंतर से सरकार नहीं बन पाई थी, लेकिन इस बार पूरा बिहार परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने नीतीश सरकार पर छात्रों और महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

पोस्टर पर विवाद

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर वाले पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी की तस्वीर गायब होने पर सवाल उठाए, जिस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार में प्रचार की अगुवाई करेंगे।

सीट बंटवारा और फ्रेंडली फाइट

महागठबंधन ने 243 सीटों पर कुल 254 उम्मीदवार उतारे हैं।

  • राजद: 143 सीटें
  • कांग्रेस: 60 सीटें
  • भाकपा माले: 20 सीटें
  • वीआईपी: 15 सीटें
  • सीपीआई: 9 सीटें
  • सीपीएम: 4 सीटें
  • आईआईपी: 3 सीटें

करीब 12 सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ की स्थिति बनी है। कुछ जगहों पर उम्मीदवारों ने नामांकन भी वापस लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img