Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

मौसम में फिर बढ़ी गर्मी

  • दिनभर उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया लोगों को परेशान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: जुलाई के प्रथम सप्ताह में पांच दिन तक वैज्ञानिक बारिश की संभावना जता रहे थे, लेकिन मौसम में एक बार फिर रविवार को परिवर्तन देखने को मिला। रविवार को गर्मी का रुख दिखाई दिया। हालांकि वैज्ञानिक अब भी बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उससे साफ जाहिर हो रहा है कि अभी गर्मी का रुख बरकरार रहेगा।

02 3

रविवार को दिन निकलते ही गर्मी का रुख बढ़ गया। गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी होने लगी। जिसके चलते लोग दोपहर के समय अपने घरों में ही कैद रहे। हालांकि शाम के समय जरूर घर से बाहर निकले। गर्मी के बढ़ते रुख को देखते हुए जहां हाइवे पर सन्नाटा रहा। वहीं, दोपहर में बाजार बंद रहे। जिसके चलते लोगों को गर्मी के कारण परेशानी रही।

राजकीय मौसम वैधशाला पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 एवं न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख शांत रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम का रुख अभी गर्म रहेगा। हालांकि बूंदाबांदी होने की संभावना है। उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img