Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

फ्लाइओवर, अंडरपास, गोल चक्कर बनाने तक बंद रहेगा हाइवे

  • अपर जिलाधिकारी ने भेजा एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर नोटिस
  • आए दिन क्रासिंग पर हो रहे हादसों के बाद प्रशासन ने उठाया कदम

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद के चारो तरफ हाइवे का जाल तो बिछ रहा है लेकिन एनएचएआई की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ने वाली है। पानीपत-खटीमा हाइवे हो या फिर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे, कहीं भी क्रॉस जंक्शन नहीं बनाया गया है। पानीपत-खटीमा हाइवे पर गांव मन्ना माजरा से शुरू हुए दिल्ली-सहारनपुर बाइपास पर बलवा में क्रॉसिंग जंक्शन ही नहीं है। इसके अलावा तहसील के निकट, गोहरनी, भैंसवाल रोड पर भी क्रॉसिंग जंक्शन, फ्लाइओवर, अंडरपास नहीं है। दिल्ली-सहारनपुर बाइपास को एनएचएआई ने खोल दिया था जिसके बाद बलवा क्रॉसिंग पर दो दिन में दो हादसे हो गए।

जिसमें हरियाणा निवासी एक महिला की मौत और दूसरे दिन श्रद्धालु घायल हो गए थे। भाकियू समेत ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया तो प्रशासन ने सोमवार की शाम को ही बाइपास को पानीपत-खटीमा हाइवे के मन्ना माजरा पुल पर बंद कर दिया।

वहीं मंगलवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह ने एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर को नोटिस भेजा गया है। जिसमें साफ चेतावनी दी गई है जब तक क्रॉसिंग जंक्शन, फ्लाइओवर, अंडरपास या गोल चक्कर नहीं बनाया जाता तब तक बाइपास बंद रहेंगे। चेतावनी दी गई है जल्द ही इस तरफ कार्य किया जाए। एडीएम ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे बाइपास खोल देने से दो दिन में दो हादसे हो गए। जिसके बाद उसे बंद करा दिया गया था। इसके अलावा तहसील के पास वाले बाइपास को भी बंद रखने की चेतावनी दी गई है। एनएचएआई के सड़क सुरक्षा इंतजामों में खामियां रहने के कारण यदि कहीं भी दुर्घटना होगी तो एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img