जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: चमरावल निवासी अमन पुत्र अनूप ने बताया की सुबह के समीप वह घर के कमरे में बेठे थे, जबकि बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। तभी अचानक घर की दिवार और रसोई भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे घर के आंगन में काम कर रही उसकी पत्नी ममता व खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बचे।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। लगातार बरसात के चलते गांवों में मकानो के गिरने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

