Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

प्रदर्शनी में जुएजा ब्रांड की रही धूम

  • शहर के जाने माने प्रतिष्ठित लोगों ने भी लगाए स्टॉल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार को गढ़ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे इन में एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसकी आॅर्गेनाइजर श्वेता शर्मा व दीप्ति नारंग ने बताया कि यह प्रदर्शनी साल में दो बार अप्रैल और सितंबर के महीने में लगाई जाती है। इसमें देश के अलग-अलग कोने से लोग आकर अपने स्टॉल लगाते हैं। जिनमें जालंधर, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, सूरत जैसे बड़े शहर शामिल हैं। साथ ही इस प्रदर्शनी में डिजाइनर कुर्ता, सूट, कोट सेट, डिजाइनर ज्वेलरी, डिजाइनर फुटवियर, होम डेकोर, बेड शीट्स, बेड कवर, होममेड आचार पापड़, आर्गेनिक इको फ्रेंडली बंबू से बनी बाथरूम एक्सेसरीज, जैन फूड सहित 75 स्टॉल्स लगाए गए हैं।

इतना ही नहीं इस प्रदर्शनी में शहर के जाने माने प्रतिष्ठित लोगों ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। स्टॉल नंबर 28 पर जुएजा ज्वेलरी की निदेशक हरशरण कौर बाजवा, प्रभलीन कौर बाजवा, हरमेहर कौर बाजवा और गुरशरण कौर बाजवा ने बताया कि उनके स्टॉल पर रूबनी के वेलवेट कोट सेट, लिनन कोट सेट, पार्टी सूट सेट डिजाइनर काफ्तान की वाइड रेंज हैं। साथ ही जुएजा ब्रांड के इयररिंग्स, रिंग्स, ब्रेसलेट हैंडीक्राफ्ट व अन्य ज्वेलरी उपलब्ध हैं। सभी स्टाल्स में से जुएजा स्टॉल की भव्यता देखते ही बन रही थी। इसका श्रेय जुएजा ब्रांड का आकर्षण व स्टॉल के आयोजकों को जाता है। आयोजकों ने इस करीने व क्लात्मक तरीके से स्टॉल को नियोजित किया कि न तो ग्राहकों को सामान चयन करने में परेशानी हो और न ही आयोजकों को सामान दिखाने में कोई अधिक प्रयास करना पड़े। स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ भी बहुत अधिक थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img