Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता पखवाड़ा में सुनिश्चित की जाए सार्वजनिक जनसहभागिता

  • जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में ली अधिकारियों की बैठक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में स्वच्छता पखवाड़ा एवं विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े में सार्वजनिक जनसहभागिता को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया में पांच बातें बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा, बेहतर सुरक्षा, साफ गांव-साफ शहर और अविरल नदियां निर्मल नदियां कही है। इन्हीं पर स्वच्छता अभियान केंद्रित किया जाए।

पार्क, अस्पताल, स्कूल, मलिन बस्तियां, कचहरी, थाना व अन्य सभी सरकारी कार्यालय में संबंधित अधिकारी विशेष रूचि लेकर कार्य को करें। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विकास भवन सभागार में सोमवार को हुई बैठक में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों से अपने-अपने विभाग में किए गए नवाचार के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। संबंधित अधिकारी को जल शक्ति मिशन के अंतर्गत सभी घरों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने देशी गायों की नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गृभार्धान कराने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चे हमारी धरोहर है, उनका तन व मन स्वच्छ हो, इसके लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जाए। डीएम दीपक मीणा ने स्वच्छता पखवाडेÞ को लेकर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में मंत्री धर्मपाल सिंह को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। जनपद के साथ-साथ उनमें भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छकारों को शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता पखवाडे के अंतर्गत रोस्टर बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी विपिन ताडा, डीएफओ राजेश कुमार, सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img