Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते हुई कहा सुनी में प्रेमी ने की पति की हत्या!

जनवाणी संवाददाता |

बड़गांव/सहारनपुर: गांव शिमलाना में शनिवार की रात 32 वर्षीय युवक मंटू पुत्र मोहर सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से मौके से फरार हो गया है।बताया जा रहा है कि शोरभ पुत्र मुकेश का मृतक मंटू की पत्नी बीच पिछले काफी समय से अवैध संबंध चले आ रहे थे, जिससे गुस्से में आकर शनिवार रात दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शोरभ ने गुस्से में आकर मंटू के पेट में चाकू से ताबड तोड वार कर इस वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में मंटू को उपचार के लिए देवबंद किसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रात्रि में शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने मृतक परिजनों की तहरीर में नामजद आरोपी शोरभ पिता मुकेश व चाचा संजीव पुत्रगण प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है। उधर ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वारदातें क्षेत्र में नहीं होनी चाहिए और दोषियों को हर संभव सजा मिलनी चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा भिजवाया, विधानसभा में नहीं पहुँचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज...

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...
spot_imgspot_img