Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Deepika-Ranveer: रणवीर-दीपिका की बेटी दुआ का वीडियो लीक, प्राइवेसी भंग होने पर फैंस नाराज़

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हमेशा से अपनी बेटी दुआ को मीडिया की नजरों से दूर रखते आए हैं। बेटी के जन्म के बाद ही कपल ने पैपराज़ी को घर बुलाकर उनसे अनुरोध किया था कि वे उनकी बेटी की तस्वीरें या वीडियो क्लिक न करें। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर दुआ का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर फैंस नाराज़ हो गए और वीडियो शेयर करने वाले को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखा था बेटी दुआ चेहरा

दरअसल, सोशल मीडिया में वायरल किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ को गोद में लेकर बैठी नजर आ रही थीं। इसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था और उनका चेहरा मास्क से ढका हुआ था। इसी दौरान उन्होंने किसी को उनका वीडियो बनाते देखा और एक्ट्रेस ने हाथ से इशारा करके उस व्यक्ति से रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा। लेकिन इसमें उनकी बेटी का चेहरा दिख गया। हालांकि, अब यह वीडियो बहुत जगह से डिलीट कर दिया गया है, क्योंकि एक्टर्स के मना करने के बावजूद इसे वायरल किया गया, जो बेहद गलत है।

वायरल हुए वीडियो को देख भड़के यूजर्स

वहीं, वायरल हुए वीडियो को देख यूजर्स भड़क गए और इसे अपलोड करने वाले को खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो को तुरंत डिलीट कर दो, जब दीपिका-रणवीर ने बेटी की तस्वीरें लेने के लिए मना किया है, तो ऐसा क्यों कर रहे।’ दूसरे यूजर ने कहा कि इस वीडियो को बनाते देख दीपिका खुश नहीं हैं, फिर भी इसे अपलोड किया गया, बहुत ही निराशाजनक। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी इसे अपलोड करने वालों की निंदा कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि पहले यह विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के साथ हुआ और अब दीपिका-रणवीर के साथ। लोग नैतिकता भूल गए हैं।

रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ है, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ है, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के पास अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म हैं और वह शाहरुख खान अभिनीत ‘किंग’ में भी नजर आएंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img