Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी हुआ फरार

  • पकड़े गये बदमाश से बाइक, जेवरात व तमंचा बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मीरापुर: कस्बे के कुतुबपुर झाल पर देर रात बदमाशो व पुलिस में हुए मुठभेड में एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश का दूसरा साथी साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से बाईक, जेवरात व तमन्चा बरामद किए हैं।

शनिवार देर रात मीरापुर इंस्पेक्टर संतोष त्यागी, एसआई रविन्द्र सिंह, एसआई युनुस खान व एसआई जितेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ कुतुबपुर झाल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। खतौली की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। फायरिंग करते हुए बदमाशों ने बाइक को डिगडेरा के जंगल में दौड़ा दिया।

पीछा करते हुए पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बाइक सवार बदमाश के पैर में लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया बदमाश का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से चांदी के जेवर, एक तमंचा, दो जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम रियासत पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला गहराबाद थाना कोतवाली मुजफ्फनगर और फरार साथी का नाम फिरोज पुत्र इकबाल निवासी ग्राम ककरौली बताया है। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने दो माह पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर शिवपुरी निवासी श्रीभगवान शर्मा के यहा दो लाख के जेवरात व हजारों की नगदी चोरी की थी। यह शहर कोतवाली का टॉप टेन अपराधी है। इसके खिलाफ थाना मीरापुर सहित जनपद के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img