- पीड़ित के शोर मचाने पर बदमाश किसान को सड़क पर फेंककर फरार हुए
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: विगत रात्रि खतौली चीनी मिल में गन्ना डालकर वापस गांव लौट रहे एक किसान को आधा दर्जन कार सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। जिसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर किसान के साथ मारपीट कर उससे तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
पीड़ित किसान के शोर मचाने पर बदमाश किसान को अधमरा कर रास्ते में फेंककर फरार हो गये। वही मौके पर पहुचें ग्रामीणों ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया, उधर पीड़ित किसान ने पुलिस को बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
थाना जानसठ के गांव घटायन निवासी मुख्तार सिंह शनिवार की रात्रि खतौली चीनी मिल में टेक्टर ट्राली पर गन्ना डालने आया था। इस दौरान किसान मिल में गन्ना डालकर वापस अपने गांव जा रहा था। इस दौरान जब वह टेक्टर ट्राली लेकर गांव जावन नदी के समीप पहुचा तभी एक कार ने ओवरटेक कर किसान के टेक्टर को रुकवा लिया।
जिसके बाद कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने किसान मुख्तार को टेक्टर से उतारकर उसकी साथ मारपीट शुरू कर दी, और किसान से तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली। किसान ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बदमाश किसान को घायल कर रास्ते में फेंककर फरार हो गये। वही शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुचें ग्रामीणों ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया|
उधर रविवार को पीड़ित किसान ने कोतवाली पहुचकर पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। वही पुलिस ने बताया की घटना उनके संज्ञान में नही है, तहरीर आने पर मामले में कार्यवाही की जायेगी।

