Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

कब्जाधारियों ने किया खोखरी नदी की खुदाई का विरोध

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जाधारियों को खदेड़ा

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: खोखरी नदी की खुदाई के मार्ग में फिर से मंगलवार की सुबह उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कब्जाधारियों ने नदी की खुदाई में लगे कर्मचारियों व मजदूरों को वहां से भगा दिया। जिसके बाद ड्रेनेज विभाग के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीखी नोकझोंक के बीच भीड़ को तितर-बितर करके काम को सुचारू कराया गया।

बता दें कि जिस जगह को लेकर विवाद हुआ है उस जगह पर सैकड़ों ग्रामीणों ने कब्जा कर बिटौडे रखे हुए है। चौसाना में करीब एक पखवाड़े से खोखरी नदी के जीर्णोद्धार का कार्य ड्रेनेज विभाग के निर्देशन में किया जा रहा है। पूर्व में भी अवैध कब्जाधारियों के कारण खोखरी नदी की खुदाई का कार्य अधर में लटक गया था लेकिन राजस्व विभाग एवं ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले को आपस में निपटा लिया गया था।

भूमि को कब्जामुक्त कर खुदाई का कार्य शुरू कराया गया था। मंगलवार की सुबह जैसे ही खुदाई कार्य बस्ती के निकट पहुंचा तो नदी पर अवैध कब्जा करने वाले ग्रामीणों द्वारा खुदाई का विरोध किया गया। खुदाई कार्य में लगी तीन जेसीबी मशीनों को वापस लौटा दिया गया। जिसके बाद ड्रेनेज विभाग संबंधित राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस चौकी पहुंचें और शिकायत दर्ज करते हुए सहायता की मांग की गई।

ड्रेनेज विभाग के आग्रह पर चौकी प्रभारी समय पाल अत्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो कब्जाधारियों ने पुलिस का भी विरोध शुरू कर दिया। तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने लोगों को मौके से हटने की चेतावनी दी और कार्य में बाधा बनने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए भीड़ को मौके से खदेड़ दिया। उसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच कार्य शुरू हुआ।

चौकी प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि ड्रेनेज विभाग के कर्मचारी शिकायत लेकर आए थे, कुछ लोग ग्रामीणो को भड़काकर कार्य नही होने दें रहे थे। लोगो को समझाया और भीड़ को मौके से हटाकर कार्य शुरू कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img