Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

शांतिपूर्ण हुई आईटीआई की आनलाईन परीक्षा

  • परीक्षा में 86 परीक्षार्थी सम्मलित हुए

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: आईटीआई की आनलाइन परीक्षाएं जारी हैं। बिजनौर में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी आईटीआई की अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की आनलाइन परीक्षा 25 फरवरी को भी शांतिपूर्ण हुई।
गुरुवार को राजकीय आईटीआई में हुई परीक्षा में इलेक्ट्रीशियन एवं कंप्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट व्यवसाय के 86 परीक्षार्थी सम्मलित हुए।

परीक्षा की शुचिता एवं नकल विहीन कराने हेतु सभी परीक्षा कक्ष में सीसी कैमरों की व्यवस्था की गई है। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा द्वारा परीक्षा कक्षों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। परीक्षा व्यवस्थित तरीके से कराने हेतु वरिष्ठ सहायक राकेश शर्मा, सनी तोमर, ओंकार सिंह, राकेश कुमार रवि, ज्योत्सना, अभय कुमार श्रीवास्तव, विजय पाल सिंह, अनुज कुमार यादव, राहुल सिंह, इकबाल हसन, प्रियंका एवं नीरज कुमार शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। संस्थान के वरिष्ठ सहायक राकेश शर्मा ने बताया की 26 फरवरी को मोहम्मद हजरत अली के जन्म दिवस के अवकाश के दिन भी परीक्षा सुचारू रहेगी। अत: समस्त परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img