Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

कृषि विवि में आसान नहीं होगी कुलपति की राह

  • एक के बाद एक कई चुनौतियों का करना होगा सामना

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। नया कुलपति डा. केके सिंह सोमवार को ज्वाइन करेंगे। कुलपति की राह आसान नहीं होगी, यहां पर एक के बाद एक कई चुनौतियां है, जो कुलपति के लिए मुश्किल बनेगी।

पूर्व कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल बोर्ड डा. केके सिंह को राज्यपाल ने कृषि विवि का कुलपति बनाया है। वह सोमवार को विवि में पहुंचकर चार्ज लेंगे। वर्तमान में कुलपति का चार्ज कानपुर के विवि डीआर सिंह के पास है। कृषि विवि में यहां पर किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य परीक्षण की लैब नहीं है। साथ ही यहां पर अभी नॉन टीचिंग की नियुक्ति खाली पड़ी है, जिनका विज्ञापन हो गया, लेकिन अभी भरी नहीं गई है।

उन्हें भरना भी चुनौती होगा, साथ ही विवि के वेटनरी कॉलेज की मान्यता फिर से अटक गई है। इसके अलावा विवि में कर्मचारियों की समस्या भी बहुत ज्यादा है। कर्मचारियों की ग्रेच्वेटी, प्रमोशन समेत अन्य समस्या है, जो अभी तक अधूरी पड़ी। इसके अलावा शिक्षकों के अलग-अलग गुट को एक कर विवि के हित में काम करना। विवि की शुरुआत से केंटीजेंसी के एक साल में 75 लाख रुपये मिलते हैं और उसे कम से कम दो करोड़ रुपये बढ़ाना।

11 23

इसके अलावा खाली पड़े कॉलेजों में शिक्षा का संचालन करना। इसके अलावा कृषि विवि में प्रबंध समिति की सदस्यों को एकजुट कर विवि में काम को बढ़ाना। इसके अलावा विवि में हॉस्टल की समस्या, छात्रों की सख्या बढ़ रही है और हॉस्टल कम पड़ रहे हैं। यहां पर सुविधाएं भी कम है, आए दिन छात्रों की समस्या रहती है।

अभी ये चल रहे हैं विवादित मामले

डिप्टी रजिस्ट्रार डा. डीएस यादव भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं और सस्पेंड चल रहे हैं। उनकी जांच भी विवि द्वारा की जा रही है। साथ ही राजभवन ने भी जांच आख्या मांगी है। यह मामला भी विवि में सुर्खियों में बना हुआ था। इसके अलावा 11 मार्च को डीन डा. राजबीर सिंह पर डा. आरती भटेले ने हमला करा दिया था।

यह मामला भी विवि में लगातार सुर्खियों में बना रहा। इसके अलावा बायोटेक कॉलेज में अस्स्टिेंट प्रो. नरेश प्रताप सिंह ने 60 से अधिक छात्रों के साथ अश्लील वीडियो बनायी थी। इस मामले में सस्पेंड कर दिया था। यह मामला भी अभी चल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img