Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

विवेचक दरोगा से मारपीट करके वादी बन गया मुल्जिम

  • पिता पुत्र पर वर्दी फाड़ने और पिस्टल छीनने के प्रयास का मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: मुकदमे के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए पीड़ित पक्ष ने विवेचक के साथ बदसुलूकी के साथ मारपीट कर दी। मामला बढ़ने पर मुकदमे के वादी और उसके पुत्र के खिलाफ दरोगा ने पिस्टल छीनने का प्रयास करने तथा वर्दी फाड़ने जैसी संगीन धाराओं का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भारी फोर्स के साथ दबिश दी लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक ग्राम नैडू में पिछले दिनों शामली में तैनात सिपाही के घर विवाह समारोह में रात को डीजे बज रहा था।

पड़ोस के चमन ने डीजे पर हुड़दंग व मारपीट का आरोप लगाते हुए कई लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया था। बताया गया है कि गत रात्रि मुकदमे के विवेचक दरोगा दीपक जायसवाल ने वादी के पुत्र के पुत्र मोनित को फोन करके नैडू कांटे पर बुलाया। बताया गया है कि मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वादी व विवेचक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर खींचतान हुई। चमन के पुत्र मोनितआरोप है कि दारोगा ने कार्रवाई के लिए उसे रिश्वत मांगी थी, उसने वीडियो बना ली थी।

इसकी भड़क लगते ही दरोगा ने उसका मोबाइल छीन लिया। दूसरी ओर दरोगा दीपक जायसवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि कि वादी के पुत्र को साक्ष्य के लिए बुलाया था। उसके खिलाफ भी पहले से मुकदमा है। साइन कराने के लिए दिखाए गए नोटिस उसने फाड़ दिए। उत्तेजित होकर चमन व उसके पुत्र ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने दरोगा की पैंट फाड़ डाली तथा पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि दरोगा के साथ मारपीट की गई है। चौराहे से गुजर रही दूध की गाड़ी के चालक द्वारा अन्य लोगों की मदद से दरोगा को बचाये जाने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल मामले की जनता से जांच की जा रही है।उधर थाने पर दरोगा दीपक जायसवाल ने वर्दी फाड़ने पिस्टल छीनने का प्रयास करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए संगीन धाराओं में पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में थाने पर लिखाए गए मुकदमे का वादी पुलिस से पंगा लेकर आरोपी बन गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भारी फोर्स के साथ गांव में दबिश दी लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img