जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में रुक रुककर हो रही बारिश व तेज हवाओं ने किसानों के माथे पसीना ला दिया है। किसानों की रातों की नींद उड़ गई है। तेज हवाओं व बारिश के कारण कुछ किसानों के खेतों में लहलहाती धान की फसल गिरने लगी है जिससे धान की फसल में पैदावार कम होगी।
किसानों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। किसानों ने बताया कि यदि तेज बारिश व हवा चलेगी तो उन्हें खेतो में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की प्रबल संभावना है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योकि किसानों के धान की खेती में धान निकल आये है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

