Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत, मां की मौत, बेटी घायल

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: क्षेत्र के गांव पांथुपुरा में शुक्रवार की रात्रि में एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मकान के अंदर सोई मां-बेटी मलबे के नीचे दबने से मां की मौत और बेटी घायल हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची उप जिलाधिकारी ने गांव में पहुंचकर घायल बेटी को सांत्वना दिया तथा आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

गांव पांथुपुरा में विधवा शिक्षा पत्नी महक सिंह उम्र अपनी बेटी रूपा के साथ मकान में सोई हुई थी। शुक्रवार रात्रि में तेज बरसात के बाद अचानक छत भरभरा कर गिर गई जिसके नीचे दबने से शिक्षा की मौत हो गई। साथ ही, रूपा घायल हो गई।

रूपा द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को मलबे से बाहर निकाला। तब तक शिक्षा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी विजय शंकर मिश्र गांव में पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायल बेटी को सांत्वना दिया तथा आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img