Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अफसरों के दौरे के बाद भी हालात जस के तस

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: मंत्री, सांसद, विधायक और अफसरों के ताबड़तोड़ दौरों के बाद परतापुर के मोहकमपुर स्थित आईआईए इंडस्ट्रीयल एरिया की सालों से मुंह बाए खड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। आईआईए पदाधिकारियों ने शनिवार को एक बार फिर इसके लिए कोशिश की।

दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर व नगरायुक्त मनीष बंसल को समस्याओं से रूबरू कराया। हमेशा की तरह इस बार भी आश्वासन मिला है। यह तो वक्त बताएगा कि आश्वासन पूरा होता है या फिर हमेशा की तरह टरका दिया जाएगा। आईआईए भवन में दक्षिण विधायक व नगरायुक्त के अलावा वीके कौशल डीआईसी तथा निगम के दूसरे अधिकारी उद्यमियों से रूबरू थे।

सभी अतिथियों का आईआईए अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। साथ ही विधायक और नगरायुक्त को इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं से भी रूबरू कराया। बैठक में आईआईए, पेमा, सरस्वती इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आदि संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

नगरायुक्त ने सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। आईआईए ने छह सड़कों की सूची उन्हें सौंपी। नगरायुक्त ने बताया कि निगम का जेई व आईआईए का एक प्रतिनिधि निरीक्षण करेंगे। संचालन उपाध्यक्ष तनुज गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, एएन मल्होत्रा, गौरव जैन, निपुन जैन, राजीव सिंघल, सुमनेश अग्रवाल, विपिन कुमार आदि भी मौजूद थे।

जो समस्याएं का ब्योरा इस प्रकार है–

  • उद्योग पुरम, मोहकपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, मोहकमपुर स्पोट्स कॉम्प्लेक्स, सांईपुरम
    औद्योगिक क्षेत्र, कुंडा औद्योगिक क्षेत्र, मोहकमपुर फेज-1 व दिल्ली रोड की नालियां बदहाल
    हैं। पानी की निकासी का इंतजाम नहीं।
  • पेमा का दो साल से 60 फीसदी हाउस टैक्स लंबित है।
  • स्टेग इंटरनेशनल का अनुचित गृहकर प्रकरण।
  • आईआईए भवन के बाहर सालों से जलभराव।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img