Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

रिटायर दारोगा की लाइसेंसी पिस्टल से ही लगी थी छात्र को गोली

  • पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लिया

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: सैनिक विहार में मंगलवार देर रात आठ वर्षीय शिवम को सिर में गोली लग गई थी। गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। छात्र दो दिन से आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड बीएसएफ के दारोगा व उसकी पत्नी को सरधना रोड से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सरूरपुर गांव निवासी जयकरण बीएसएफ का रिटायर्ड दारोगा है।

19 11

रिटायर होने के बाद जयकरन पीआरडी में जवान के पद पर भर्ती हो गया था। जयकरण परिवार के साथ पिछले काफी समय से सैनिक विहार के बी ब्लॉक में रह रहा है। सैनिक विहार में उसके पड़ोस में सोनी भी अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को सोने का आठ वर्षीय बेटा शिवम जयकरण के घर में उसके बेटे के साथ खेल रहा था। बताया गया कि आरोपी जयकरण लाइसेंसी पिस्टल कमरे में बैठा साफ कर रहा था।

इसी बीच पिस्टल की सफाई के दौरान आरोपी से गोली चल गई। गोली शिवम के सिर के एक हिस्से से पार हो गई थी। जिसके बाद आरोपी की पत्नी प्रवेश शिवम को लेकर उसके घर पहुंची थी। जहां उसने पीड़ित परिजनों को बताया था कि शिवम सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया है। पीड़ित परिजन घायल शिवम को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्हें चिकित्सकों ने बताया कि शिवम को गोली लगी है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जयकरण व उसकी पत्नी प्रवेश के खिलाफ जानलेवा हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया था।

17 14

मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को सरधना रोड से हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिस्टल की सफाई कर रहा था। अचानक से उसके हाथ से गोली चल गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद कर लिया है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कंकरखेड़ा फ्लाईओवर पर बाइक फिसलने से एक कांवड़िये की मौत, एक घायल

कंकरखेड़ा: सरधना फ्लाईओवर के ऊपर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बाइक फिसलने पर रोहिणी दिल्ली निवासी एक कांवड़ियां की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरभ (25) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रोहिणी दिल्ली साथी रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहा था। रोहित ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जब दोनों सरधना फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो बाइक स्लिप होकर अचानक गिर गई।

07 13

जिससे सौरभ के सिर में अधिक चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सौरभ के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

एनएच-58 पर दो बाइक सवार कांवड़िये आपस में भिड़े, तीन घायल

कंकरखेड़ा: एनएच-58 पर पुलिस चौकी के सामने एक कांवड़ियां डिवाइडर पार कर रहा था। जिससे मुकुल-विक्की की बाइक टकरा गई। बाइक टकराने पर दोनों नीचे गिर गए। जबकि डिवाइडर पार कर रहा युवक बच निकला। इस दौरान हरिद्वार बाइक से जल लेने जा रहे मोदीनगर निवासी अंकित और उसका एक साथी भी मुकुल और विक्की की बाइक से टकराकर गिर गए। इस हादसे में अंकित, मुकुल और विक्की घायल हो गए। हादसा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल कांवड़ियों को सरधना फ्लाईओवर के निकट एक अस्पताल में भर्ती कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img