Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

औघड़नाथ मंदिर में शिक्षक की पत्नी से चेन लूटी

  • मंदिर परिसर में महिला गैंग ने दिया घटना को अंजाम
  • सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा पर्व पर औघड़नाथ मंदिर और वहां आने वाले भक्तों व कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबन्ध किये हैं, लेकिन मंदिर में पुलिस सुरक्षा की पोल उस समय खुल गई जब एक महिला मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आई और बदमाशों ने उसके गले से एक लाख कीमत की सोने की चेन लूट ली। दिनदहाड़े महिला के साथ हुई वारदात के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। महिला ने सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी की।

रोहटा रोड निवासी देशपाल भोला की झाल समीप स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। सावन के पहले सोमवार 10 जुलाई को देशपाल और उनकी पत्नी सुबह के वक्त सदर कैंट क्षेत्र स्थित औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आये थे। जब वह मंदिर परिसर स्थित भोलेनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंची तो बदमाशों ने उनके गले से एक लाख तीन हजार रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली।

महिला मंदिर से बाहर आई तो गले से चेन गायब देख दंग रह गई। महिला और उसके पति ने चेन लूट की घटना पर मंदिर कमेटी और थाना सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए मंदिर परिसर में सघन चेकिंग की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। महिला और उनके पति देशपाल ने सदर पुलिस को तहरीर दी है।

22 11

उधर, पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फु टेज को चेक किया, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शिक्षक देशपाल ने बताया कि चेन पौने दो तोले की थी। वह मंदिर में सुबह 11 बजे 45 मिनट पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। उसी समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

दंपति ने मंदिर के कैमरे में फुटेज खंगाली

गुरुवार को शिक्षक देशपाल पत्नी संग औघड़नाथ मंदिर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला शिक्षक की पत्नी के गले की तरफ हाथ बढ़ाती दिखाई दे रही है। दंपति ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज का समय बताते हुए घटना के खुलासे की मांग की है।

महिला गैंग ने की वारदात

औघड़नाथ मंदिर में अक्सर शिवरात्रि या सोमवार के दिन भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ी रहती है। जिसके चलते महिला गैंग चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। पूर्व में भी शिवरात्रि पर्व पर कई महिलाओं के गले से इसी तरह चेन लूट की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस आज तक एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img