Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सबको मिलकर आना है, सम्मेद शिखर को बचाना है

  • रैली के माध्यम से जैन समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता  |

खतौली: शनिवार को धर्मनगरी खतौली के बड़ा बाजार स्थित दिगम्बर जैन सराफान मन्दिर से धर्म आराधना व णमोकार महामन्त्र के पाठ के साथ झारखण्ड प्रदेश के गिरीडीह जिले में स्थित जैन समाज के सर्वोच्च शाश्वत तीर्थ क्षेत्र शिखर की पवित्रता संरक्षण के लिए विश्व जैन संगठन के आहवान पर सकल जैन खतौली के तत्वाधान में नगर की सभी जैन संस्थाओं ने रैली के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया, उक्त रैली के साथ दिल्ली में भी जंतर मंतर पर एक विशाल घरने का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2022 03 26 at 5.15.33 PM 1

नगर में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग जैन ध्वज बैनर व तख्ती हाथ में लेकर बड़ा बाजार , इन्दिरा मूर्ति , जीटी रोड जानसठ तिराहा से गुजरते हुए कोतवाली पहुचें, जहा समाज के प्रतिनिधी मंडल ने राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला व स्थानीय प्रशासन के माध्यम से एसडीएम जीत सिंह राय और क्षेत्राधिकारी को सौंपा।

जैन समाज अध्यक्ष सुशील जैन व संयोजक कल्पेन्द्र जैन सहित अन्य वक्ताओं ने बताया शिखरजी मधुबन जैन धर्म के अनुयायियों की आस्था व श्रद्धा का सर्वोच्च केन्द्र है। प्रत्येक जैन इस तीर्थ धर्मस्थल की वंदना यात्रा करना अपना सौभाग्य मानता है, केन्द्र व झारखण्ड ने इसे अभ्यारणय पर्यटक स्थल घोषित किया है, जिस कारण यात्रीगण इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र पर मांस मदिरा का प्रयोग कर रहे है, व पूजनीयता को भंग कर रहे है, भारतीय संस्कृति में धर्म स्थलों की पवित्रता व सरक्षण सर्वोच्च है|

समस्त जैन धर्म के अनुयायी सरकार से आग्रह करते है, इस संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करके इसे केवल जैन तीर्थ क्षेत्र रहने दे ताकि हम अपने इस पूजनीय धर्म स्थल की पवित्रता कायम रख सके, शिखजी 20 जैन तीर्थंकरो व अनेक ऋषि मुनियों की निर्वाण मोक्ष स्थली है, शिखरजी का कण कण पवित्र व पूजनीय है, भारत व विश्व के अनेक देशो से जैन श्रद्धालु बडी संख्या में वर्ष भर तीर्थ वंदना के लिए आते है|

अगर सरकार ने हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो देशव्यापी आन्दोलन शुरू किया जायेगा। सरकार तीर्थों की पवित्रता व धर्म संरक्षण पर पूरा ध्यान देकर हमे अहिंसा के अनुयायियों को सहयोग देगी

। इस अवसर पर मुकेश एडवोकेट, राजीव बैंक वाले, नीरज जैन प्रवक्ता, पारस जैन, संजय, अरूण नंगली, अनुपम आढती, दिनेश सराफ, हंस कुमार, डा ज्योति, सतेन्द्र, वीरेश, नवीन तार, राहुल, राजेश, संजय दादरी, विवेक प्रवक्ता, अशोक सराफ, राजीव मुखिया, मनीष, राजीव गंगधाडी, सुशील सिल्लो, अरूण औषधी, एलएम जैन, वैभव सभासद, गौरव, अनिमेष, प्रदीप टीकरी, राजकुमार, मोहित महलका, मीनू मुखिया, गीता शिखा, सीमा, उमंग, ऋषभ, हितेश, अजय, बीना, विकास, धनेश अनिल, वर्षा, डा आशा, प्रवीण, अपार, नित्यम् सहित समाज के लोग बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img