Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

शिक्षिका ने नन्हे हाथों में थमाए फावड़े

  • वीडियो वायरल, बीएसए योगेन्द्र कुमार ने बैठाई जांच, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की कहानी किसी से छिपी नहीं है। तहसील मवाना में बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत आने वाले इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल कौल नंबर-1 से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है कि जहां स्कूल समय में बच्चों को पढ़ाने के बजाय मैडम ने मजदूर बना रखा है। खुद अमरूद खा रहीं हैं और बच्चों के हाथों में कलम-किताब के बजाय फावड़ा और खुरपा थमा रखा है।

ये बच्चे नाली और खड़ंजे पर जमी सिल्ट एवं कीचड़ को साफ कर रहे हैं। अब बताइए लोग ऐसी तस्वीरें देखकर भला अपने बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग के इन प्राइमरी स्कूलो में क्यों भेजेंगे? मैडम की ये हकीकत किसी शख्स ने मोबाइल फोन में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बीएसए योगेन्द्र कुमार ने शिक्षिका द्वारा कराई करतूत की वीडियो वायरल का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है।

उन्होंने कहा कि जांच सही पाए जाने के बाद सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को लेकर अक्सर अभिभावक सवाल उठाते हैं। शिक्षकों के नियमित स्कूलों में नहीं आने और लचर शिक्षण व्यवस्था होने के आरोप भी कई बार लगे हैं। यही कारण है कि आम अभिभावक सरकारी स्कूलों के प्रति अपना नजरिया नहीं बदल पाते हैं और अपने बच्चों को सरकारी स्कूल के बजाय निजी स्कूल में दाखिला करवाना पसंद करते हैं।

दरअसल, इस पूरे सिस्टम का दोषी कहीं ना कहीं शिक्षा विभाग भी है। इसकी एक बानगी मवाना तहसील अंतर्गत आने वाले गांव कौल स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी अंग्रेजी स्कूल में देखने को मिली। स्कूल की मैडम स्कूली छात्रों से सड़क पर जमी नालों एवं सड़कों की सिल्ट को साफ कराने के दौरान खुद अमरूद का स्वाद चख रही है।

गांव के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो दो-तीन दिन पहले का है। दरअसल, वायरल हो रही वीडियो अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय कौल गांव सरकारी स्कूल का है जहां स्कूल परिसर में पढ़ने आए नौनिहालों को कलम किताब के बजाय शिक्षिका ने सफाई को उनके हाथ में खुरपा एवं फावड़े थमा दिये।

वीडियो में स्कूली बच्चे स्कूल की दीवार के नीचे स्थित नाली एवं सड़क पर जमी कीचड़ को फावड़े से साफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल के बाद बीएसए योगेन्द्र कुमार ने शिक्षिका की करतूत का वीडियो वायरल का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है जल्द ही शिक्षिका के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img