Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

करनावल में किसानों की पंचायत में गरजे भाकियू नेता

  • गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में किसानों से कूच करने का आह्वान
  • आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दी गई श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

सरूरपुर: रविवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं एवं किसानों की पंचायत करनावल शिव मंदिर में हुई जिसमें किसानों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर गाजीपुर बॉर्डर पर चलने का आह्वान किया गया।

बैठक सरधना तहसील के अध्यक्ष अशफाक प्रधान जैनपुर वह जिला महासचिव राजकुमार करनावल ने कहा कि क्षेत्र से भारी तादात में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर के यूपी गेट की तरफ कूच करो। इस दौरान किसानों ने कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ रहे किसानों वह राकेश टिकैत के साथ हम सभी किसान हैं। उन्होंने कहा कि करनावल जैनपुर, सरूरपुर, हर्रा व खिवाई से किसान यूपी गेट की तरफ कूच करेंगे।किसानों ने बैठक में आंदोलन में हुए शहीद किसानों के लिए मौन भी रखा गया।

इस दौरान किसानों ने कहा कि शहीद हुए किसानों का बलिदान कभी बुलाया नहीं जाएगा। किसानों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन शांति प्रिय रूप से आंदोलन कर रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन क्यों रोक रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारी से भारी संख्या में यूपी गेट चलने का आह्वान किया। पंचायत की अध्यक्षता सरदार सिंह ने की संचालन मास्टर वीरेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से रुपेश मेंबर, लोकेश, सुंदर पाल, मुजम्मिल खान, तौफीक अली, उमेश मेंबर, रमेश, ओम प्रकाश व धीरज पाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img