- अवर अभियंता ने थाने में तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार
जनवाणी संवाददाता |
ककरौली: अनियंत्रित होकर तेल के ट्रक ने मारी विद्युत पोल में टक्कर विद्युत पोल टूटकर रोड पर बने मकान पर जा गिरा, जिसमें मकान सहित ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल में नुकसान हुआ है। अवर अभियंता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही ग्रामीणों ने ट्रक चालक व परिचालक के साथ की मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने पर में बैठाया कार्यवाही शुरू की।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहडा सादात में देर शाम एक इंडियन ओयल का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराया विद्युत पोल पर रखें 25 केवी के ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया। सड़क किनारे बने एक मकान के लेंटर से विद्युत पोल टकराकर उसके नीचे खड़ी मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर पर जा गिरा, जिसमें किसान के ट्रैक्टर में भी भारी नुकसान हुआ है तथा सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई विद्युत पोल गिरने की सूचना पर आस-पड़ोस के ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा ट्रक चला रहे चालक व परिचालक को ट्रक से उतारकर ग्रामीणों ने दोनो के मारपीट शुरू कर दी, जिसमें ट्रक के परिचालक को काफी चोटें आई मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व परिचालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले आई। वही अवर अभियंता संजय कुमार ने थाने में ट्रक चालक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

