Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं से रूबरू कराया

  • भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में की भेंट

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भाकियू अराजनैतिक का एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में कृष्णा मेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि कृषि मंत्री ने किसान की फसलों को बाजार में प्रतिस्पर्धा के मुकाबले के लिए पैकेजिंग, ब्रांडिंग, ग्रेडिंग के लिए यूनिट लगाने हेतु समितियों, एफपीओ, मंडी परिषद के माध्यम से स्थापित कराने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए, और कृषि सुधार के कार्यक्रम को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर विचार विमर्श हुआ। उप्र के कृषि विभाग के साथ कृषि मंत्रालय में उप्र के विषयो को लेकर बैठक किए जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही, जीएम सरसों को पर्यावरणीय मंजूरी न दिए जाने की भी मांग की गई।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया कि किसान क्रेडिट कार्ड ऋण अधिकतम 5 वर्ष के लिए स्वीकृत किये जाते हैे, लेकिन प्रतिवर्ष ब्याज लिया जाता है। इसके साथ ही किसान को एक बार मूलधन भी जमा करना पड़ता है, जिससे किसान एक दिन के लिए जमा करने के चक्कर में साहूकार के जाल में फंस जाता है। इसलिए जिन किसानों की भूमि में कोई परिवर्तन नहीं होता है, उन किसानों से मूलधन 5 वर्ष में नवीनीकरण के समय लिया जाना चाहिए। साथ ही, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सभी तरह के वास्तविक नुकसान के लिए व्यक्तिगत आधार पर फसल बीमा से नुकसान की भरपाई की जाए। और लघु किसान के लिए प्रिमियम दर शून्य रखी जाए। बाजार हस्तक्षेप योजना के लिए बिना राज्यों की पेशकश के केंद्र सीधे तौर पर इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। इस कारण योजना लागू होने में देर होती है, इसलिए इस समस्या का समाधान किया जाए।

इस दौरान भाकियू (अराजनैतिक) के चेयरमैन व गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, राष्टÑीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राजबीर सिंह, युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, दया प्रधान, जीवन सिंह, भूपेंद्र शर्मा, राजीव चौधरी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img