Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

बनने के साथ ही गिर गई नाले की दीवार

  • भ्रष्टाचार का नाला: नीचे दो इंच की दीवार, ऊपर बना रहे हैं चार इंच की दीवार
  • रात में गिर गई नाले की दीवार, सुबह मजदूर लगाकर हटाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भ्रष्टाचार की इससे बड़ी मिसाल क्या होगी कि रात में नाले की दीवार का निर्माण किया जाता है और निर्माण के घंटे भर बाद ही नवनिर्मित दीवार गिर जाती है। सुनने में यह बात अटपटी जरूर लग सकती है, लेकिन जब निर्माण में सीमेंट की जगह रेत की अधिकता हो जायेगी तो ऐसा होना स्वाभाविक ही है। जानकारी मिलने पर कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे तथा जमकर हंगामा किया। उन्होंने मौके से ही वीडियोग्राफी भी करके निगम के साथ-साथ सीएम के पोर्टल पर भी इस घोटाले की शिकायत की।

नगर निगम इस समय घोटाले की मंडी बन गया है। यहां नित नये घोटाले सामने आते रहते हैं। एक घोटाला खत्म होता नहीं है कि दूसरा शुरू हो जाता है। घोटाले कराने में यहां के अधिकारी भी पूरी तरह से शामिल होते हैं। नगर निगम द्वारा इस समय शहर में अलग-अलग स्थानों पर आरसीसी के नालों का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसा ही एक निर्माण एल.ब्लॉक तिराहे के पास अर्जुन हॉस्पिटल के पास मुख्य सड़क पर चल रहा है। यहां आरसीसी के नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण का कार्य नगर निगम से एटीएस तोमर नामक ठेकेदार कंपनी के पास है।

बताया जाता है कि निर्माण करने वाले ठेकेदार ने एक बड़ा कारनामा यह अंजाम दे रखा है कि चार फिट गहरे आरसीसी के इस नाले की दो फिट नीचे की दीवार तो दो इंच गहरी बनाई जा रही है। जबकि ऊपर का हिस्सा दिखेगा तो दो फिट की दीवार चार इंच चौड़ी रखी जा रही है। गत रात्रि ठेकेदार ने नाले का निर्माण करा दिया। रात्रि में ही किसी समय यह आरसीसी की दीवार गिर गई। सुबह जब मजदूर आगे के नाले की दीवार बनाने के लिए पहुंचे तो उन्हें यह दीवार गिरी दिखी।

उन्होंने तुरंत ठेकेदार को फोन किया। तब तक शहर के निर्माण पर नजर रखे हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जाहिद अंसारी को भी खबर मिली। वह अपने कई साथियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तथा हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मौके से ही नगर निगम के निर्माण अनुभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सीएम, कमिश्नर तथा डीएम को भी फोन घनघनाना शुरू कर दिये। हंगामा होता देख ठेकेदार ने आनन-फानन में यहां नाले का गंदा पानी छोड़ दिया। जिससे गिरी हुई दीवार कीचड़ और मिट्टी में दब गई। इसके बाद मजदूरों को लगाकर दीवार को हटाने का काम शुरू किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने आरोप लगाया कि नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारी खुली लूट करा रहे हैं। लेकिन वह चुप नहीं बैठेंगे। उधर नगर निगम के चीफ इंजीनियर देवेन्द्र सिंह का कहना है कि नाले की आरसीसी दीवार बनाने के बाद ठेकेदार जेसीबी की मदद से शटरिंग हटवा रहा था। तभी असावधानी में जेसीबी से शटरिंग के साथ यह दीवार भी गिर गई। ठेकेदार को निर्देश दिये गये हैं कि वह दोबारा से इस दीवार का निर्माण कराये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img