Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

रात में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

  • दिनभर उमस भरी गर्मी ने किया था हलकान
  • फिर से बढ़ने लगी थी धीरे-धीरे गर्मी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: देर रात मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली और झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया। दिनभर चिपचिपी और उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया। शुक्रवार को दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। जिसके चलते लोगों में दिन भर गर्मी को लेकर हाहाकार मचा रहा। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के कारण लोग दिन भर घरों में कैद रहे। जिसके चलते हाइवे और बाजार सुनसान दिखाई दिए।

05 25

बढ़ती गर्मी लोगों को परेशानी में डाल रही है। जिसके चलते लोग परेशान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी का रुख बढ़ेगा और मौसम में परिवर्तन होने के संकेत भी मिल रहे हैं। मई के महीने में जिस तरह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उससे साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार जून के महीने में भी गर्मी का प्रकोप पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा रहेगा। क्योंकि इस बार गर्मी का रुख सूरज की तपिश के साथ बढ़ रहा है। हालांकि पिछले तीन दिन पूर्व मौसम में परिवर्तन हुआ था।

06 26

जिसके चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन फिर से गर्मी ने अपना रुख दिखाना शुरू कर दिया। जिसके चलते लोगों को फिर से परेशानी होने लगी है। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 64 एवं न्यूनतम आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख पूर्णरूप से शांत रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि अभी गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि मौसम में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img