Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

फरवरी की शुरुआत में अच्छा रहेगा मौसम

  • दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंचा

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: जनवरी माह में पड़ी कड़ाके की सर्दी के बीच फरवरी की शुरुआत अच्छी रहेगी और कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। दो दिन तक हुई बारिश के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। तेज धूप के साथ मौसम की शुरुआत हुई और दिन भर मौसम शुष्क बना रहा।

जिस कारण से शहरवासियों ने अच्छी धूप निकलने में काफी राहत महसूस की। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में अभी और भी ठंड का असर बना हुआ है। धीरे-धीरे मौसम में आगे भी बदलाव दिखाई देगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम आर्द्रता 72 दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर हवा चलती रहेगी। रात में मौसम ठंडा रहेगा और सुबह मौसम में काफी नमी दिखाई देगी। दिन में धूप निकलने से जरूर थोड़ी राहत महसूस की जाएगी।

बारिश से कम रहा प्रदूषण

दूसरे दिन भी बारिश के बाद से शहर और आसपास के जिलों का प्रदूषण का स्तर कम रहा। शहर का प्रदूषण 126 दर्ज किया गया है। जो अच्छी श्रेणी में आता है। जबकि गंगानगर का 133, पल्लवपुरम का 125 और जयभीमनगर का 140 दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img