Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

संयुक्त राष्ट्र का दावा, परमाणु विनाश से बस एक कदम दूरी पर है दुनिया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनिया परमाणु विनाश से केवल एक गलतफहमी, एक गलत गणना की दूरी पर है। 50 साल पुरानी परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा की लंबे समय से लंबित उच्च स्तरीय बैठक की शुरुआत करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को यह चेतावनी दी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया और एशिया के विवादों में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे का उदाहरण दिया।

गुटेरस ने क़ॉन्फ्रेंस में पहुंचे मंत्रियों, अधिकारियों और राजनयिकों से कहा, संधि की एक महीने चलने वाली समीक्षा बैठक हमारी सामूहिक शांति, सुरक्षा और शीत युद्ध के बाद परमाणु खतरे के नई ऊंचाई पर पहुंचने के मद्देनजर नाजुक समय पर हो रही है।

यह बैठक बर्बादी टालने के उपाय सुनिश्चित करने और परमाणु मुक्त विश्व के निर्माण की दिशा में बढ़ने का मौका है। महासचिव ने चेतावनी दी कि भू-राजनैतिक हथियार नई ऊंचाई पर हैं। दुनियाभर के शस्त्रागारों में 13 हजार से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। सुरक्षा के झूठे अहसास के लिए कई देश सैकड़ों करोड़ डॉलर खर्च कर तबाही के हथियार जुटा
रहे हैं।

पश्चिम एशिया और कोरिया के तनाव का किया जिक्र

महासचिव ने कहा, आज परमाणु प्रसार रोकने के उपाय कमजोर हो रहे हैं। मध्य पूर्व से लेकर कोरिया प्रायद्वीप, रूस के युक्रेन पर आक्रमण तक परमाणु खतरे के बढ़ने के उदाहरण हैं। उन्होंने कॉन्फ्रेंस के भागीदारों से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के 77 साल पुराने नियम तत्काल लागू करने, इनकी पुष्टि करने, अस्त्र कम करने की दिशा में अथक प्रयास करने, दुनिया में तनाव कम करने के प्रयास और परमाणु तकनीकी के शांतिपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img