- वूमन स्टाइल में शर्ट, वेस्ट, जंपशूट, ड्रेसेज और शॉटर्स के साथ बाजार में खूब नजर आ रहा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कभी डेनिम का मतलब जींस माना जाता था, लेकिन अब इस फैब्रिक के साथ तमाम तरह के एक्सपेरिमेंटस हो रहे हैं। आने वाले मौसम में युवाओं के लिए डेनिम में अच्छी खासी वैराइटी बाजार में दिखने लगी है। ड्रेसेज से लेकर अब चोली में भी इन्हें शामिल किया जा रहा है। डेनिम एक सदाबहार फैब्रिक है और यह हर एज ग्रुप के बाच पॉपुलर है, तभी तो फैशन डिजाइनर्स डेनिम के साथ एक्सपेरिमेंटस करते रहते हैं।
वहीं, युवाओं को भी आजकल डेनिम खूब लुभा रहा है। डेनिम की लोकप्रियता का आलम यह है कि अब यह वूमन स्टाइल में शर्ट, वेस्ट, जंपशूट, ड्रेसेज और शॉटर्स के साथ खूब नजर आ रहा है। यहीं नहीं उमस भरे मौसम में डेनिम सबसे अच्छा फैब्रिक है। आने वाले मौसम में डेनिम के साथ कटस और पैटर्न में खूब एक्सपेरिमेंटस देखने को मिलेंगे। यही वजह है कि युवा अब इस फैब्रिक को किसी कीमत पर मिस नहीं करना चाहते हैं।
बदला डेनिम का अंदाज
डिजाइनर रुहानी ने बताया कि वक्त के साथ डेनिम का अंदाज बहुत बंदला है और इसका मतलब अब सिर्फ जींस नहीं रह गया है। बल्कि तमाम ड्रेसेज इस फैब्रिक में बाजार में उपलब्ध हैं। दरअसल, जींस साल 1800 के आसपास फैशन में आई थी। उस समय कोर्गो जींस स्टाइल में थी और इसे फैक्ट्री वर्कर्स ज्यादा कैरी करते थे। मगर धीरे-धीरे यह फैशन बनकर हाई क्लास लोगोौं के वॉर्डरोब का हिस्सा बन गई। अगर डेनिम की वेराइटी की बात की जाए तो फिलहाल यह 20 तरह के वॉश्ड स्टाइल में मार्केट में उपलब्ध है। वहीं, टेक्सचर में यह इससे भी ज्यादा।
स्टाइल का जादू
युवाओं को डेनिम इसलिए भी लुभा रहा है, क्योंकि डेनिम को दूसरे फैब्रिक के साथ मिक्स एंड मैच करके डिफरेंट स्टाइल में पहना जा सकता है। जैसे टयूनिक, शर्ट, ड्रेसेज और जेकेटस के साथ इसे पहन सकते हैं। कटस और यूनीक एंब्रॉयडरी के कारण इन्हें इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के टच के साथ पहना जा सकता है। यही नहीं, अब कुर्ती और ब्लाउज में भी डेनिम बाजार में उपलब्ध है। दरअसल, यह डेनिम का लेटेस्ट फैशन है, जो इन दिनों लड़कियों के बाच बहुत पॉपुलर है।
डेनिम में नए प्रयोग
इन दिनों डेनिम को सॉफ्ट फैब्रिक के साथ मिक्स एंड मैच किया जा रहा है। कॉटन और मलमल जैसे फैब्रिक्स के साथ डेनिम को मिलाकर आउटफिटस डिजाइन किए जा रहे हैं। युवा लड़कियों को डेनिम चोली काफी भी रही है। इसके साथ ही डिजाइनर्स ने लेगिंग्स और डेनिम को मिलाकर जेग्सिं रेंज भी पेश की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

