Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रेडीमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

  • पड़ोसियों की सजगता से दो चोर आए गिरफ्त में, पुलिस कार्रवाई में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर लाहोटी बाजार में स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ लिया, और चोरी का प्रयास किया। पड़ोसियों की सजगता से दो चोर हिरासत में ले लिए।

शुक्रवार की रात्रि को 8:00 बजे लॉकडाउन घोषित हो जाने के बाद सभी दुकानदार बाजार बंद कर अपने अपने घरों को चले गए। नगर के कस्बा साहनपुर निवासी योगेश राजपूत की रेडीमेड कपड़ों की दुकान स्टेशन रोड पर स्थित लाहौटी मार्केट में है। रात्रि 1:30 बजे आसपास के लोगों ने देखा कि योगेश राजपूत की दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर से खटर पटर की आवाज आ रही है, जिस पर उन्होंने दुकान मालिक योगेश को फोन किया।

योगेश राजपूत मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर दो चोरों को चोरी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम हीरा निवासी ग्राम गोरेघाट, दूसरे ने अपना नाम आकाश निवासी जिला दतिया निवासी मध्य प्रदेश बताया। पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img