Sunday, January 25, 2026
- Advertisement -

दिल्ली के ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी, छत काटकर जेवरात किए साफ, मचा हड़कप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जहां चोरों ने उमराव सिंह ज्वेलर्स नाम के शोरूम की छत काटकर करीब 25 करोड़ रूपये का सामान चोरी कर लिया। शोरूम के मालिक ने बताया कि वो रविवार रात दुकान बंद करके गए थे सोमवार को छुट्टी के बाद जब मंगलवार को दुकान खोली तो उससे सारा सामान गायब था।

https://x.com/ANI/status/1706575924844740633?s=20

उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम के मालिक महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि वह रविवार को देर शाम को शोरूम ठीक से बंद करके गए थे। जंगपुरा मार्केट सोमवार को बंद रहती है। वह मंगलवार सुबह शोरूम पर पहुंचे तो देखा कि शोरूम का दरवाजा खुला हुआ था। पूरा शोरूम खाली पड़ा था। चोरों ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे भी खराब कर दिए। चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार को तोड़कर उसमें घुसे थे। मालिक ने आगे बताया कि करीब 20-25 करोड़ की ज्वेलरी चोरी हुई है। इसमें 5-7 लाख रुपये नकद भी बताए जा रहे हैं।

https://x.com/ANI/status/1706575055193563513?s=20

मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस टीमें व पीसीआर की टीमें पहुंच गईं। साथ ही क्राइम टीम को और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Congress: ‘ऑपरेशन सिंदूर पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा’, शशि थरूर का बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने...

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, राजनीति में तकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन...

Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, सड़कें बंद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चार महीने...
spot_imgspot_img