Sunday, March 1, 2026
- Advertisement -

यूपी में हलचल तेज, सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात, ओपी राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी कैबिनेट में मिलेगी जगह?

जनवाणी ब्यूरो
लखनऊ: दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक दो दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग तय होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं।

भाजपा यूपी में सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (एक सीट), अपना दल (दो सीट), निषाद पार्टी (एक सीट) और रालोद (दो सीट) को छह सीटें देने पर सहमत हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, एनडीए में शामिल आरएलडी से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले शुक्रवार या शनिवार को सौ से अधिक उम्मीदवारों की सूची और 10 मार्च तक करीब 250 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री निवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की करीब छह घंटे तक चली बैठक में 21 राज्यों की 300 सीटों पर उम्मीदवारो का पैनल तैयार कर लिया गया है। इस बैठक में पंजाब, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गठबंधन पर बातचीत तय होने तक उम्मीदवार घोषित नहीं करने का फैसला किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

नागिन 7 में कनिका मान का रहेगा जलवा

टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ पूरी तरह लोगों...

सिंगर बनना चाहती थीं रूही सिंह

सुभाष शिरढोनकर 'मस्ती 4' (2025) फेम एक्ट्रेस रूही सिंह के...

थलपति विजय और संगीता ले रहे हैं तलाक

एक्टर और राजनेता थलपति विजय का तलाक हो रहा...

हिंदी फिल्मों में भी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं अमृता

सुभाष शिरढोनकर 23 नवंबर 1984 को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी...

चार्जिंग पॉइंट की खोज में भटकतीं आत्माएं

आज की पीढ़ी के लिए 'पंचतत्व' की परिभाषा बदल...
spot_imgspot_img