Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कहने को सिटी स्टेशन खाने-पीने की सुविधा नहीं

  • सिटी रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर लटका रहता है ताला, ठेका भी छूटता है महंगा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सिटी रेलवे स्टेशन पर भोजन की कोई सुविधाए उपलब्ध नहीं है। सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक भोजनालय बना हुआ है, लेकिन वहां ताला लगा मिलता है। लोगों का कहना है कि रेलवे की तरफ से भोजनालय का ठेका महंगा छूटता है। जिस वजह से ठेकेदार अपना एग्रीमेंट का समय पूरा कर भोजनालय को खाली कर देते हैं।

सिटी स्टेशन पर करीब छह माह से भोजनालय के गेट पर ताला पड़ा है। यात्रियों को खाने के लिए स्टेशन के बाहर बनी दुकानों से भोजन खरीद कर काम चलाना पड़ता है। जबकि रेलवे द्वारा यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं रेलवे स्टेशन पर ही उपलब्ध कराने के दावे किये जाते हैं, लेकिन यह दावे खोखले साबित हो रहे है। स्टेशन पर मौजूद भोजनालय में अच्छी क्वालिटी के खाद्य पदार्थ यात्रियों को मिलने चाहिए।

जिनकी गुणवत्ता को लेकर रेलवे की ही जिम्मेदारी रहती है। भोजनालय में मिलने वाले खाने को लेकर किसी भी यात्री की सेहत से खिलवाड़ न हो इसका भी पूरा ध्यान रेलवे को ही रखना होता है, लेकिन मेरठ के सिटी स्टेशन में भोजनालय पिछले छह माह से बंद पड़ा है। जिस वजह से यात्रियों को स्टेशन परिसर के बाहर से खाना खरीदना पड़ रहा है। जो यात्रियों की सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

वहीं, स्टेशन मास्टर आरपी सिंह का कहना है कि रेलवे की तरफ से भोजनालय प्रतिदिन का ठेका पांच हजार रुपये हैं। जिसका एग्रीमेंट कम से कम तीन माह से लेकर अधिकतम एक वर्ष तक होता है, लेकिन ठेकेदार को किराए के पांच हजार रुपये पूरे कर लागत निकालनी भारी पड़ जाती है। जिस वजह से कोई ठेकेदार भोजनालय का ठेका लेने को तैयार नहीं है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img