Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: राजवाहें में अज्ञात युवक का शव मिलने से हडकंप, लोगों ने जताई हत्या कर शव फेंकने की आशंका

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर/नानौता: थाना क्षेत्र के सीजूड राजवाहे में अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोट के निशान होने के चलते हत्या कर शव को राजवाहे में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सोमवार की सुबह करीब 8ः50 बजे नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी कुर्बान नामक एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि नानौता देहात के ग्राम कुतुबपुर स्थित सीजूड राजवाहा पुल के अंदर एक युवक का शव पडा है। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तेवतिया मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। शव बिल्कुल नग्न अवस्था में पाया गया। युवक का शव की लंबाई करीब साढे पांच फुट और दाहिने हाथ पर एकेपी लिखा हुआ था। जबकि माथे पर दो चोट के निशान भी पाएं गए है। थाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पीएम हेतू भिजवाया।

क्या कहते है पुलिस अधिकारी –

कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तेवतिया ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img