Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Israel-Iran तनाव के बीच फिर उछला कच्चा तेल, एक हफ्ते में 7% महंगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर भी साफ नजर आने लगा है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 0.93% बढ़कर 74.92 डॉलर प्रति बैरल, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.16% चढ़कर 73.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक हफ्ते में 7% महंगा हुआ कच्चा तेल

गौरतलब है कि 13 जून को इजरायल द्वारा ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। 12 जून को ब्रेंट क्रूड 69.36 डॉलर और डब्ल्यूटीआई 66.64 डॉलर प्रति बैरल पर था। यानी एक हफ्ते में कच्चा तेल लगभग 7% महंगा हो चुका है।

गैस फील्ड पर हमला, उत्पादन ठप

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने ईरान के साउथ पारस गैस फील्ड पर हमला किया है, जिससे वहां उत्पादन को रोकना पड़ा है। यही वजह है कि कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर वैश्विक बाजार में नवीनतम अस्थिरता देखी जा रही है।

विश्लेषकों की राय: कीमतें अभी स्थिर रह सकती हैं

तेल बाजार पर नज़र रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति और नहीं बिगड़ती—जैसे कि होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश या हौथी विद्रोहियों द्वारा समुद्री जहाजों पर हमला नहीं होता-तो फिलहाल कीमतों में और बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम है।

तेल बना संघर्ष का संवेदनशील संकेतक

जूलियस बेयर के इकोनॉमिक्स और रिसर्च प्रमुख नॉर्बर्ट रकर ने कहा, “तेल, भू-राजनीतिक तनाव का सबसे संवेदनशील संकेतक है। संघर्ष बढ़ने पर कीमतें ऊपर जाती हैं। आने वाले हफ्तों में स्थिति का आकलन करना महत्वपूर्ण होगा कि यह तनाव किस दिशा में जाता है।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img