Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

रात्रि में एसडीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गुरुवार की रात्रि में एसडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार कस्बे में पहुंचे, जहां उन्होंने कस्बे में स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया। कस्बे के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एसडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार को बताया कि कस्बे के दोनों नहरों से लेकर रेलवे रोड तक कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं है।

एसडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार ने पालिका प्रशासन को शीघ्र ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करने के साथ ही कस्बे में स्थित सार्वजनिक शौचालय को सुचारू रूप से चालू करने के निर्देश दिए। एसडीएम न्यायिक ने कस्बे के मयूर चौराहे पर अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही अपनी दुकानों के बाहर से अतिक्रमण को हटा ले, नहीं तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एसडीएम देवेंद्र कुमार ने पालिका प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे के सभी लोगों को जागरूक किया जाए, कि कोई भी व्यक्ति अपने घरों के बाहर पानी इकट्ठा न होने दें, पानी इकट्ठा होने से पानी में डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारी के मच्छर पैदा होते हैं, जो बीमारी को फैलाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। एसडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार के रात्रि में भ्रमण करने के दौरान पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।

एसडीएम न्यायिक के जाने के बाद पालिका प्रशासन के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।एसडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार ने कहा कि कस्बे में कहीं भी अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img