Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: उत्तर भारत के मौसम में जल्द होगा बड़ा बदलाव, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: उत्तर भारत जा मौसम जल्द ही करवट बदलने जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के के अनुमान के अनुसार, 5 अक्टूबर की सुबह से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते राजस्थान और सीमावर्ती पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कुछ स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी हरियाणा के इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। जानकारों के मुताबिक यह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को लगातार प्रभावित करेगा। यही नहीं दिनभर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रह सकता है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव 6 अक्टूबर से और ज्यादा व्यापक हो जाएगा। उस समय पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत हिमालयी राज्यों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू होगा।

विशेषज्ञों ने बताया कि इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज होगी, जिससे मौसम में ठंडक घुलने लगेगी। बारिश और ओलावृष्टि से जहां एक ओर आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है, वहीं किसानों के लिए यह बदलाव नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। खड़ी फसलों पर तेज बारिश और ओले गिरने से हानि की आशंका जताई गई है।मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तर भारत में गुलाबी ठंड का आग़ाज़ होगा और धीरे-धीरे शरद ऋतु का प्रवेश हो जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img