Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अगले दो दिन और छाया रहेगा कोहरा

  • भीषण कोहरे ने कराया सर्दी का एहसास

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दिसंबर के महीने में ठिठुरन भरी सर्दी का प्रकोप शुरू हो गया है। पिछले दो दिन से कोहरे का अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन निकलते ही कोहरे का असर शुरू हो जाता है और अंधेरा होते ही फिर से कोहरा लोगों को अपनी आगोश में ले लेता है। कोहरा पड़ने के कारण लोगों को अच्छी खासी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। जबकि कोहरे के साथ-साथ मेरठ महानगर में प्रदूषण का भी अच्छा खासा असर बढ़ गया है।

जिसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगी है। बढ़ते कोहरे के कारण अस्थमा और दमा रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह के समय लोगों ने बढ़ते क ोहरे के कारण मॉर्निंग वॉक भी बंद कर दिया है। दोपहर के समय भी सूर्य देवता के हल्के दर्शन हो रहे हैं, लेकिन कोहरे का असर कम नहीं हो रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अगर मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले दो दिन तक कोहरे का असर ऐसे ही जारी रहेगा और प्रदूषण का असर भी बढ़ेगा। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होगी।

22 18

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार कोहरे के कारण सर्दी का एहसास बढ़ेगा। अभी कोहरा दो दिनों तक वेस्ट यूपी में पूरी तरह से छाया रहेगा। क ोहरे के साथ-साथ प्रदूषण में भी लगातार इजाफा होगा। जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ेगी। राजकीय मौसम वैधशाला पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 20.9 एवं न्यूनतम तापमान 8.6 दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 एवं न्यूनतम आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रदूषण के प्रकोप से बचे

प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मेरठ में खासकर इसका अच्छा खासा एहसास देखने को मिल रहा है। मेरठ के तीन स्थानों पर भी प्रदूषण का असर देखने को मिला है। इसलिए प्रदूषण के प्रकोप से बचाव खुद ही करना होगा और इसके लिए जागरूकता दिखानी होगी।

प्रदूषण के हालात जनपदों में

बागपत 261
गाजियाबाद 379
मेरठ 333
मुजफ्फरनगर 358

मेरठ में प्रदूषण का असर

जयभीमनगर 312
गंगानगर 366
पल्लवपुरम 321

कोहरे में डिवाइडर पर चढ़ा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक

मोदीपुरम: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर स्थित एटूजेड कॉलोनी के सामने बीती देर रात घने कोहरे के चलते गैस के सिलेंडरों से भरा एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया। तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चल सका। बीती देर रात मूलचंद नामक एक चालक गैस के सिलेंडरों से भरा ट्रक लेकर मेरठ से दौराला की ओर आ रहा था। घने कोहरे के चलते चालक को हाइवे पर दिखाई देना बंद हो गया। जिसके चलते ट्रैक अनियंत्रित होकर एटूजेड कॉलोनी के सामने डिवाइडर पर चढ़ गया।

चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को डिवाइडर से हटाया गया। घंटों प्रयास के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं, दूसरी घटना जिटौली फ्लाईओवर पर उस समय हुई। जब डौरली निवासी मोहित चौहान कार से जा रहा था। उसके आगे जा रहे रोड रोलर से टकरा गया। गनीमत रही की चोट नहीं आई।

कोहरे से अधिकतर टेÑेन स्टेशन पर लेट पहुंची

मेरठ: सिटी स्टेशन पर बुधवार को कोहरे के चलते अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। मुख्य रूप से उत्कल, संगम, अंबाला इंटरसिटी, शालीमार सभी टेÑनें करीब दो से चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी होने के चलते सभी ट्रेने अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। जहां एक तरफ कोहरे के चलते सड़क यातायात पर उसका असर दिखाई दे रहा है।

वाहनों की गति धीमी होने के चलते यात्री अपने गणत्वय तक पहुंचने के लिए घंटों लेट हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कोहरे के कारण ट्रेन यातायात पर भी असर देखा जाने लगाया है। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि संगम ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटा देरी से पहुंची। उधर, शालीमार ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा देरी से स्टेशन पहुंची।

अंबला इंटरसिटी भी करीब एक घंटा देरी से पहुंची। जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन भी एक घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से साढेÞ चार घंटा से अधिक देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते अधिकतर टेÑने अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

सिटी बसों के संचालन में सावधानी के निर्देश

मेरठ: सर्दी और कोहरे के बीच एमसीटीसीएल के अंतर्गत चलने वाली सिटी बसों के सुचारू संचालन के संबंध में प्रभारी एमडी की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। एआरएम विपिन सक्सेना ने बताया कि सिटी बसों में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और वॉल्वो शामिल हैं। जिनका संचालन देर रात में नहीं किया जाता।

इसके बावजूद सुबह सवेरे और देर शाम कोहरे की स्थिति में बसों के संचालन में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश मिले हैं। वहीं बसों में रिफ्लेक्टर टेप, खिड़की के शीशे और अन्य सावधानियां बरतने के बारे में निर्देशित किया गया है। इस बाबत बसों का रखरखाव करने वाली कंपनी को अवगत कराते हुए कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...
spot_imgspot_img