Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

कोहरा बना काल, हादसे में भाजपा नेता की मौत

  • बुधवार तड़के और देर शाम एनएच-58 व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रेंगते नजर आए वाहन
  • 24 घंटे में दो मौत, कई चालकों ने लेट नाइट गाड़ियां लगाई रोड से एक साइड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोल्ड अटैक के साथ ही कोहरे के कोहराम के चलते अलग-अलग हादसों में 24 घंटे में शहर में दो मौत हो चुकी हैं। बुधवार को तड़के सिविल लाइन इलाके में महानगर भाजपा के महामंत्री राजकुमार सोनकर कोहरे के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

18 27

इससे पहले एक घटना लोहिया नगर क्षेत्र में हुई जिसमें कोहरे के चलते कुछ नजर ना आने की वजह से क्रेटा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरी ओर एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते कई वाहन एक दूसरे में जा घुसे। इसके चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा।

कोहरे का लगातार सितम

क्रिसमस के बाद से जहां तापमान में गिरावट के चलते कोल्ड अटैक शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर लगातार कोहरे का सितम जारी है। कोहरे के सितम की यदि बात की जाए तो आज देर शाम से कोहरे ने अपना जो दिखाना शुरू कर दिया। बुधवार शाम करीब आठ बजे से कोहरे का असर नजर आने लगा।

23 18

शहर के आउटर तमाम इलाके जिनमें मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे, एनएच-58, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, मवाना रोड व दिल्ली रोड पर विजिबिल्टी कम होने लगी। हाइवे पर तीन मीटर की दूरी से आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। या तो लोग रोड पर निकलने से परहेज बरत रहे थे या फिर जो निकल रहे थे वो फॉग लाइटों के साथ वाहन लेकर निकल रहे थे।

हाइवे पर थमे पहिए

कोहरे के कोहराम के चलते शहर के चारों ओर हाइवे पर वाहनों के पहिए थम गए। तमाम हाइवे पर वाहन बजाए दौड़ने के कोहरे के सितम के चलते रेंगते नजर आ रहे थे। जो वाहन नजर भी आ रहे थे, उन्होंने पार्किंग लाइटें चालू की हुई थीं। स्पीड 20 से तीन किलोमीटर प्रति घंटा थी। जो छोटे वाहन थे, वो बजाए ओवरटेक कर आगे निकलने के आगे चल रहे छोटे वाहनों के पीछे चल रहे थे। छोटे वाहनों के चालक आगे निकलने से कन्नी काट रहे थे।

इस दौरान कई वाहन तो ऐसे थे जिन्हें चालक ने हाइवे से हटा कर रोड की एक साइड लगा दिया था। गाड़ी की पार्किंग लाइट चालू कर दी थी और बजाए आगे बढ़ने के वहीं शीशे चढ़ाकर खुद गाड़ी के भीतर ही कैद कर लिया था। ऐसे वाहनों के चालकों का कहना था कि इस मौसम में हाइवे पर चलना रिस्क है। एनएच-58 पर तमाम ऐसे वाहन रात करीब दो बजे नजर आए जिन्हें एक साइड खड़ा किया गया था।

राजकुमार की मौत पर भाजपाइयों में शोक

महानगर भाजपा के महामंत्री राजकुमार सोनकर के सिविल लाइन क्षेत्र में तड़के सड़क हादसे में मौत पर भाजपाइयों में शोक व्याप्त है। हादसे की सूचना पाकर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल समेत भाजपा के कई नेता मेडिकल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां मौजूद मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि राजकुमार रोज की भांति हापुड़ रोड स्थित लोहिया नगर सब्जी मंड़ी के लिए निकले थे। वहां उनकी आढ़त है तथा वहां के व्यापार संघ के अध्यक्ष भी हैं।

19 23

जब वह सिविल लाइन क्षेत्र में पहुंचे तभी घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन ने स्कूटर में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। राजकुमार सोनकर के निधन पर राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर भाजपाध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सुनील वाधवा, भाजपा छाबनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया,

महानगर भाजपा के एडवोकेट गौरव गोयल, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, अंकित गुप्ता मन्नू, महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंहल, व्यापार संघ के अजय गुप्ता, अंकुर गोयल खंदक, अरुण वशिष्ठ, निगम के भाजपाई पार्षद अनुज वशिष्ठ, अंजली गुप्ता आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो सभी शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img