Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ओणम उत्सव पर पीएम मोदी और सीएम पिनाराई विजयन समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को ओणम उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सभी को ओणम की शुभकामनाएँ! आपके जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, अद्वितीय आनंद और अपार समृद्धि की वर्षा हो। पिछले कई वर्षों में, ओणम एक वैश्विक त्योहार बन गया है और यह केरल की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ओणम पर सभी साथी नागरिकों और केरल के हमारे भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं! इस शुभ अवसर पर हम अनगिनत उपहारों के लिए प्रकृति माँ के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। मेरी कामना है कि यह फसल उत्सव सभी के बीच समृद्धि और सद्भाव की भावना लाए।

सीएम पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर कहा कि “ओणम समृद्धि, भाईचारे और समानता का उत्सव है। ओणम हमें जाति और धार्मिक विभाजन से परे मानवीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उत्सव ऐसे दिमागों का जमावड़ा होना चाहिए जो विभाजनकारी विचारों से दूषित न हों। सभी को प्यार के साथ ओणम की शुभकामनाएं।”

इस शुभ अवसर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्म्द खान ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि ओणम केरल का सबसे बड़ा त्यौहार है जो मलयालम कैलेंडर के अनुसार चिंगम महीने के तिरूवोणम के दिन पड़ता है। आज दक्षिण भारत के इस प्रमुख त्यौहार ओणम का आखिरी दिन है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img