Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जलालाबाद में चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी किया, हड़कंप

  • एक साल में दो बार चोरी किया गया ट्रांसफार्मर, बिजली गुल

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के कस्बा जलालाबाद में लगे बिजली के 33 केवीए ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया। चोरो ने ट्रांसफार्मर को खोल कर उसके पुर्जे तो वहीं मौके पर छोड़ दिए और ट्रांसफार्मर से तांबा व आयल निकाल कर ट्रांसफार्मर की चेसिस को पानी में गिरा दिया।

ट्रांसफार्मर के चोरी होने के बाद मौहल्ला गुलिस्तान में बिजली गुल रही। क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने पर एसडीओ विद्युत ने मौके पर जा कर चोरी गए ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। इसी स्थान पर साल में यह दूसरी बार चोरी की घटना है।

नगर के कस्बा जलालाबाद में चोरों ने 33 केवीए के ट्रांसफार्मर को खोल कर उसके अंदर से क्वायल, तांबा व आयल चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफार्मर के खुले हिस्सो को वहीं छोड़ गए और ट्रांसफार्मर के बाहरी हिस्से को पानी में डाल गए। ट्रांसफार्मर के चोरी होने के बादग मौहल्ला गुलिस्तान अंधेरे में डूब गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ विकास कुमार ने मौके पर जा कर निरीक्षण किया और पुलिस में तहरीर दे कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img