Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

दुकान से लाखों का सामान ले उड़े चोर

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक करके शहर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है, लेकिन पुलिस इन चोरों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रही है। अब चोरों ने एक सेटरिंग के गोदाम को अपना निशाना बनाया। जहां से चोर लाखों रुपए का सामान ले उड़े।

दरअसल, नगर के छपरौली रोड पर राणा सेटरिंग के नाम से दिलशाद पुत्र ग्यासुदीन निवासी उमरपुर हाल निवासी पठानकोट बड़ौत का गोदाम है जिसमें लोहे के गाटर, लकड़ी की बल्लियां व अन्य सामान किराए पर मिलता है। देर रात्रि चोर यहां से गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गोदाम में रखे 350 से अधिक लोहे के गाटर, दो मशीन, रिकॉर्ड व गल्ले में रखी 700 रुपये की नकदी यहां से ले उड़े। जाते समय चोरों ने गोदाम की मुख्य दीवार भी अपने बड़े वाहन से तोड़ डाली। सुबह जब गोदाम मालिक दिलशाद यहां पर पहुंचा तो उसने दीवार टूटी पड़ी देखी। थाने पर तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img